दिव्या न्यूज़ :-पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती पशु औषधियां उपलब्ध कराने की दिशा में धमतरी जिले में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले में पशु औषधि विक्रय केंद्र की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदन के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है।संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं, छत्तीसगढ़, रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत विकासखंड धमतरी से प्राप्त PAVK आवेदन पोर्टल पर स्वीकृत होने के बाद आवेदन की पात्रता से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। यह सत्यापन उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला धमतरी द्वारा किया गया। इस दौरान PAVK के आवेदक देवेश कुमार सिन्हा, सिन्हा कृषि केंद्र (पीएम किसान समृद्धि केंद्र), ग्राम कोलियरी, विकासखंड धमतरी तथा फार्मासिस्ट प्रतीक वाटवानी, धमतरी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में अब तक पोर्टल पर स्वीकृत आवेदनों में दस्तावेज सत्यापन के चरण तक पहुंचने वाला यह एकमात्र आवेदन है। इससे धमतरी जिले को इस पहल में अग्रणी अवसर मिला है।PAVK का संचालन शुरू होने के बाद विकासखंड धमतरी क्षेत्र के पशुपालकों को जेनेरिक पशु औषधियां सस्ती और उचित दरों पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पशुओं के उपचार पर होने वाले खर्च को कम करने के साथ ही समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाओं और दवाइयों के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता भी कम होगी।पशुपालकों को बेहतर और सुलभ पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। पशु औषधि विक्रय केंद्र शुरू होने से पशुपालकों को आवश्यक जेनेरिक पशु औषधियां उचित और सस्ती दरों पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इससे पशुओं को समय पर उपचार मिल सकेगा और पशुपालकों के चिकित्सा संबंधी खर्च में भी कमी आएगी। पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दवाइयों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना पशुपालकों की आय और आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को केंद्र के संचालन की प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुसार जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके। जिले में यह पहल पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे पशुपालकों में पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पशुधन आधारित आजीविका को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
पशुपालकों के लिए बड़ी पहल, सस्ती जेनेरिक पशु दवाओं की राह आसान, PAVK के लिए दस्तावेज सत्यापन पूरा
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

