कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्य आमने-सामने आ गए। सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किए गए कमेंट के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।थाने में तनाव का माहौल बना
मारपीट की घटना के बाद दोनों ही पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए उरगा थाने पहुंचे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस घटना के बाद कड़ी कार्रवाई और आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर थाना परिसर के सामने ही धरने पर बैठ गए। युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक दोनों पक्ष थाने में ही डटे रहे, जिससे थाने में तनाव का माहौल बन गया। विवाद बढ़ता देख उरगा थाना पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और माहौल को नियंत्रित किया।दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई
इस पूरे मामले में उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट की भी जांच की जा रही है। वहीं, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने प्रदर्शन कर न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा में गौ माता पर सोशल मीडिया कमेंट को लेकर बवाल, युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम भिड़ी
Previous Articleपी एम आवास पर भूपेश बघेल के सवाल बोले आंकड़ों में है विरोधाभास ,
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
