विज्ञापन,,,,
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र डीडासरई-देवपहरी में खेत की ओर गई दो महिलाओं पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।मंगलवार को मूल्यारो बाई (50) और समारी बाई गांव से लगे खेतों में काम करने गई थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए भालू ने अचानक दोनों महिलाओं को निशाना बना लिया। हमले में उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। अचानक हुई घटना से महिलाएं घबरा गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से जानकारी ली। टीम भालू के आने की दिशा और उसके संभावित ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। वनांचल क्षेत्र में भालू के हमले की खबर फैलने के बाद आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है। जंगल और खेतों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में वन्यप्राणी को लेकर भय बना हुआ है।
खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं पर भालू का हमला, कोरबा के डीडासरई-देवपहरी में दहशत
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

