विज्ञापन,,,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-दुर्ग में पैसों का हिसाब दो सगे भाइयों के बीच विवाद की वजह बन गया। कहासुनी के बाद बड़े भाई ने कथित तौर पर छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चॉइस सेंटर से होने वाली आमदनी के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि बड़े भाई देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन पर कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कैलाश को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्युरी भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में विवाद का कारण चॉइस सेंटर की आय के हिसाब-किताब से जुड़ा होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी सहित अन्य साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चॉइस सेंटर की कमाई के हिसाब को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से मार डाला
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

