विज्ञापन,,,,
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले के सनशाइन स्कूल बांकिमोंगरा के छात्रों के दो गुटों के बीच गुरुवार शाम 5 बजे हुई मारपीट का मामला अब थाने तक पहुंच गया है। छुट्टी के समय स्कूल के बाहर बांकिमोंगरा मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर हुई इस हाथ-मुक्के वाली लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
घटना में एक छात्र की शर्ट भी फट गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बांकिमोंगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।सनशाइन स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हैं। गुरुवार को छुट्टी होते ही स्कूल के बाहर गहमागहमी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों गुट आपा खो बैठे और बीच सड़क पर ही एक-दूसरे की हाथ-मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी। मार्ग से गुजर रहे राहगीर इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट करने वाले कुछ छात्र स्कूल ड्रेस में नहीं थे और बाइक से आए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे स्कूल के बाहर से आए नाबालिग छात्र थे। घटना के बाद भी काफी देर तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई हस्तक्षेप या समझाइश नहीं की गई। न ही समय पर पुलिस को सूचना दी गई, जिससे मामला और बिगड़ गया। स्थानीय लोगों ने इसे स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया है।
लोगों का कहना है कि पहले भी स्कूल के बाहर इस तरह की मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन छुट्टी के समय छात्रों पर निगरानी नहीं रखी जाती।घटना के बाद दोनों पक्ष बांकिमोंगरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ली है और घायलों का मुलाहिजा कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ छात्र अनुशासनहीनता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हिंसा से अभिभावक भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन को छुट्टी के समय सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कड़ी करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सड़क पर भिड़े दो गुट के स्कूली छात्र, जमकर चले लात-घूंसे; थाने पहुंचे दोनों पक्ष, इस बात को लेकर हुआ विवाद
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

