दिव्या न्यूज़ 18:-कोरबा कटघोरा के एक यात्री बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया | बस के गियर बॉक्स में आग लगने के बाद केबिन में धुआँ का अंबार लग गया | धुआँ उठता देख यात्रियों में अपरा तफरी मच गई| लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया| बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया | जानकारी के अनुसार यह बस यादव ट्रेवल्स की बताई जा रही है| यह बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी| बस जब कटघोरा तहसील चौक के पास पहुंची तब अचानक गियर बॉक्स से धुआँ निकालने लगा| यह धुआँ पूरी बस के केबिन में भर गया| धुआँ देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया | तभी चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया| और सभी यात्रियों को नीचे उतरने कहा गनीमत यह रही कि आग गियर बॉक्स तक ही सीमित रहा | स्थानीय लोग और चालक परिचालक पानी डालकर आग को काबू किया| इस घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर वाहनों की कतार लग गई| इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई सभी यात्री सुरक्षित है सभी यात्रियों को दूसरी बस से बिलासपुर के लिए रवाना किया गया|
चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी आग धुआ देख मची अफरा तफरी
Previous Articleजांच रिपोर्ट में अमूल, वचन व गोवर्धन घी और 5 संस्थानों का पनीर अमानक पाया गया है। वचन घी में 8 गुना अधिक लेड मिला है।
Next Article अमित बघेल ने रायपुर कोर्ट में किया सरेंडर।
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

