दिव्या न्यूज़ 18:-रायपुर तीन महीने की अग्रिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने बुधवार को रायपुर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। बघेल स्वयं न्यायालय परिसर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के तहत सरेंडर किया।
राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
बघेल के सरेंडर और शक्ति प्रदर्शन के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। क्रांति सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संगठन को राज्य के पक्ष या विपक्ष, किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल से कोई उम्मीद नहीं है और वह अपने मुद्दों पर अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा।
समर्थकों की भारी भीड़ और नारेबाजी
इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई और जमकर नारेबाजी की गई। अमित बघेल के कोर्ट पहुंचते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें घेर लिया।
