दिव्या न्यूज़ 18:-बिलासपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई से शहर के मिलावटखोरों और नामचीन संस्थानों में हड़कंप मच गया है। पिछले एक महीने के भीतर शहर के विभिन्न प्रमुख प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्रियों के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए थे। लैब से प्राप्त रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जहां शहर के 9 बड़े एवं प्रतिष्ठित संस्थानों से लिए गए सैंपल पूरी तरह अमानक (फेल) पाए गए हैं।इनमें दैनिक उपयोग में आने वाले पनीर, घी, पोहा और चना जैसी सामाग्रियां शामिल हैं। इसमे नामी ब्रांड अमूल और वचन का घी अमानक पाया गया है। वही अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग मानव स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले इन संस्थानों पर विभागीय नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जूट गया है।शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और डेरी से लिए गए पनीर के नमूनों में भी भारी गड़बड़ी पाई गई है। मालूम हो विभाग बीते एक माह से लगातार खाद्य सामाग्रियों की सैंपल ले रहे थे, जिसे तत्काल जांच के लिए रायपुर स्थित जांच लैब में भेज रही थी, इस दौरान लगभग दो दर्जन से ज्यादा सैंपल भेजे गए थे, जिसमे से नौ संस्थान के सैंपल रिपोर्ट फेल होने की जानकारी दी है
जांच रिपोर्ट में अमूल, वचन व गोवर्धन घी और 5 संस्थानों का पनीर अमानक पाया गया है। वचन घी में 8 गुना अधिक लेड मिला है।
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

