दिव्या न्यूज़ :-आपकी गैस सब्सिडी आपके अकाउंट में आ रही है? कई बार टेक्निकल समस्या या दूसरे कारणों से सब्सिडी रुक भी सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर गैस सब्सिडी की स्टेटमेंट चेक करते रहें। इसके लिए आपको कहीं जाना नहीं पड़ेगा बल्कि फोन से ही आप तीन तरीकों से स्टेटमेंट डाउनलोड कर पाएंगे।रसोई गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह जानना काफी जरूरी होता है कि गैस सब्सिडी उनके खाते में आ रही है या नहीं। दरअसल कई बार बैंक खाता लिंक न होने या किसी टेक्निकल समस्या की वजह से सब्सिडी रुक जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपनी सब्सिडी की स्टेटमेंट चेक करते रहें।इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन से ही Indane, HP और Bharat Gas का सब्सिडी स्टेटमेंट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के एक-दो नहीं, पूरे तीन तरीके हैं। चलिए उनके एक-एक स्टेप को डिटेल में समझ लें।
My LPG पोर्टल के जरिए डाउनलोड करें गैस सब्सिडी
- डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप अपने फोन के ब्राउजर में mylpg.in खोल सकते हैं।
- यहां होमपेज पर दिख रही तीनों कंपनियों के सिलेंडर में से उस पर क्लिक करें जिसके आप उपभोक्ता हैं।
- अब अपनी LPG ID और फोन नंबर की मदद से लॉग इन करें।
- अब View Cylinder Booking History या Subsidy Transferred पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको तारीक और रकम के साथ पूरी लिस्ट मिल जाएगी। इसे आप अपने रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UMANG ऐप से डाउनलोड करें गैस सब्सिडी की स्टेटमेंट
-
- अलग-अलग सरकारी काम करने वाली उमंग ऐप लोगों के फोन में अक्सर मिल जाती है। इसकी मदद से भी गैस सब्सिडी की स्टेटमेंट को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए पहले उमंह ऐप में लॉगइन कर लें।
- इसके बाद ऐप के सर्च बार में अपनी गैस कंपनी का नाम जैसे कि Indane या HP Gas लिखकर सर्च करें।
- इसके बाद सेवाओं की सूची में से Check Subsidy या Refill History पर क्लिक करें।
- अब अपना कंज्यूमर नंबर दर्ज करते ही आपकी सब्सिडी का पूरा स्टेटमेंट स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे आप ऐप से ही डाउनलोड भी कर सकेंगे
गैस कंपनी के मोबाइल ऐप से डाउनलोड करें स्टेटमेंट
-
-
- आप गैस कंपनी की ऑफिशियल ऐप से भी गैस सब्सिडी की स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए अपने फोन पर गैस कंपनी के ऑफिशियल ऐप को डाउनलोड करके उसमें कस्टमर आईडी और OTP के जरिए लॉगइन कर लें।
- ऐप के मेन्यू में History या Order History वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको हर महीने मिली सब्सिडी की पूरी लिस्ट मिल जाएगी, जिसे आप अपने लिए डाउनलोड भी कर पाएंगे।
-

