दिव्या न्यूज़ 18:-प्रदेश सरकार की प्रस्तावित पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) योजना को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। इस योजना के तहत पांच संभागों के 207 सरकारी स्कूलों का संचालन 30 साल के लिए निजी संस्थाओं को सौंपने की तैयारी है। विधायक प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता मनराखन देवांगन ने इस व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की है।स्कूलों की बदहाली दूर करे सरकार, निजी हाथों में सौंपना समाधान नहीं
मनराखन देवांगन का कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, भवनों की खराब स्थिति और जरूरी सुविधाओं का अभाव है तो सरकार को इन कमियों को दूर करना चाहिए। शिक्षकों की नियुक्ति, स्कूल भवनों की मरम्मत, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके बजाय विद्यालयों का संचालन निजी संस्थाओं को सौंपना उचित कदम नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्कूलों की जमीन, भवन और अन्य संपत्तियां सरकार की हैं, तो फिर 30 वर्षों तक इनके संचालन का अधिकार निजी संस्थाओं को देने की जरूरत क्यों पड़ रही है? साथ ही उन्होंने निजी संस्थाओं की जवाबदेही, सरकारी निगरानी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल खड़े किए।शराब दुकानों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
सरकार पर तंज कसते हुए मनराखन देवांगन ने कहा कि सरकार शराब की दुकानें चलाने में सक्षम है, लेकिन गरीबों के बच्चों को शिक्षा देने वाले सरकारी स्कूलों की जिम्मेदारी निभाने से पीछे क्यों हट रही है? उन्होंने इसे विडंबना बताते हुए कहा कि सरकार शराब दुकानों का संचालन अपने हाथों में रखना चाहती है, जबकि शिक्षा के मंदिरों को निजी संस्थाओं को सौंपने की तैयारी की जा रही है।योजना पर पुनर्विचार की मांग
श्री देवांगन ने कहा कि शिक्षा कोई व्यापार नहीं, बल्कि हर बच्चे का अधिकार है। सरकार को 207 शासकीय विद्यालयों को पीपीपी मॉडल पर सौंपने की प्रस्तावित योजना पर दोबारा विचार करना चाहिए। उनका कहना है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाकर ही गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर दिया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ के 207 सरकारी स्कूलों को 30 साल के लिए PPP मॉडल पर निजी हाथों में सौंपने की योजना पर मनराखन देवांगन ने आपत्ति जताई और सरकार से पुनर्विचार की मांग
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

