दिव्या न्यूज़ 18:-देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऐसे उतार चढ़ाव हुए हैं जिनका असर आज आपको देखने को मिल रहा है| वही सोने की कीमत पिछले 13 महीना में सबसे निचले स्तर पर आ गई है| आज 21 नवंबर को सोने का रेट 96000 प्रति तोला है | अभी शादी के सीजन में सोना चांदी की खरीदारी होनी है | जिन घरों में शादी विवाह है उनकी तो बल्ले बल्ले हो गई है आज सराफा बाजार खुलते ही सोने के दामों में ताबड़तोड़ गिरावट मिली है| चांदी का रेट 21 नवंबर 2026 को इस प्रकार है एक ग्राम चांदी का भाव :- 158.45 रुपए है 8 ग्राम चांदी का भाव :- 1267.57 रुपए है | 10 ग्राम चांदी का भाव:- 1584.46 रुपए है| इसी तरह 100 ग्राम चांदी का रेट :- 15844.60 रुपए है| 1 केजी चांदी का रेट:- 158446 रुपए है| देखा जाए तो चांदी के रेट में जोरदार गिरावट है | एक समय था यही चांदी चार लाख रुपए पार कर गई थी | लेकिन अब यही आधे से कम दामों में आ गई है | अब आम जनता के मन में यह धारणा है कि क्या सोने चांदी के दाम और नीचे जाएंगे|
तो आईए जानते हैं देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल से लेकर आज सुबह तक कुछ ऐसे बड़े उतार चढ़ाव हुए हैं जिसका असर आज आपको बाजार में देखने को मिल रहा है| हाल ही में हमने देखा था क्रिस्टोफर वालार के बयानों से यह संकेत मिला कि अमेरिका में महंगाई अभी भी पूरी तरह काबू में नहीं आई है और बाजार यह मानकर चल रहा है कि दिसंबर की बैठक में फेडरल रिजर्व ब्याज दरो 0.50% यानी 50 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी कर सकता है| इस प्रकार ब्याज दरों के बढ़ाने की उम्मीद से अमेरिकी डॉलर इंडेक्स उछलकर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है| कल रात का स्पॉट बुल देखा जाए तो 3676 डॉलर प्रति पाउंड के आसपास आ गया| और बीच-बीच में 3550 डॉलर नीचे तक फिसल गया| जो की दिसंबर 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर था| वहीं चांदी भी 45 डॉलर प्रति पोंड्स के सपोर्ट को तोड़कर 42 डॉलर पर आ गई | जब अमेरिका से रोजगार या अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़े आते हैं यह महंगाई ज्यादा दिखती है तो वहां का केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को ठंडा रखने के लिए ब्याज दरें बढ़ा सकता है| और हम यह भी जानते हैं कि सोने और चांदी सुरक्षित निवेश के विकल्प माने जाते हैं| लेकिन इनमें ब्याज नहीं मिलता है| ऐसे में अब निवेदक क्या कर रहे हैं निवेशक सोने और चांदी से अपना पैसा निकाल कर बॉन्ड खरीद रहे हैं| और डॉलर में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं| यही वजह है कि सोने और चांदी के दाम लगातार टूटते जा रहे हैं| और नीचे आ रहे हैं हालांकि देखा जाए तो शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है लेकिन इसके बावजूद भारतीय बाजार में सोने व चांदी के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं| अब एक बड़ा सवाल है कि सोने के दाम अभी और गिरेंगे तो इसका जवाब हां है | यदि बाजार में लगातार इसी प्रकार का रुझान बना रहता है तो सोने के दाम और नीचे आ सकते हैं| यहां पर हम आपको निश्चित रूप से नहीं कह सकते की कीमतें नीचे ही जाएगी | यहां आपको कुछ सावधानी भी रखनी है मान लीजिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से कोई बड़ी खबर आ जाती है| या फिर अमेरिका और ईरान में तनाव फिर से बढ़ जाता है तो कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने लगती है तो जाहिर है कि सोने की कीमतों में ब्रेक लग सकता है और दाम ऊपर की ओर भी जा सकते हैं| लेकिन वर्तमान समय में बाजार को देखकर बड़े-बड़े निवेशक भी जो विश्लेषण कर रहे हैं उनके अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में भी नीचे की और दबाव बना रह सकता है| 21 नवंबर 2026 को सोने के डैम किस प्रकार है आईए जानते हैं| 18 कैरेट गोल्ड 1 ग्राम :- 9667 रुपए, 8 ग्राम:- 77336 रुपए, 10 ग्राम :- 96670 रुपए, 100 ग्राम :- 966700 रुपए इसके अलावा प्लस जीएसटी लगता है तो दम थोड़ा बहुत बढ़ जाता है| 22 कैरेट सोना का रेट, 1 ग्राम सोना :- 11825 रुपए, 8 ग्राम सोना :- 94600 रुपए, 10 ग्राम सोना:- 118250 रुपए, एवं 100 ग्राम सोना की कीमत:- 11,82,500 रुपए है | इसी तरह 24 कैरेट गोल्ड की भी बात कर लेते हैं आईए जानते हैं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 ग्राम गोल्ड 24 कैरेट:- 12410 रुपए, 8 ग्राम गोल्ड 24 कैरेट:- 1,03,250 रुपए,, 10 ग्राम गोल्ड 24 कैरेट:- 1,24,100 रुपएहै एवं 100 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट:- 12 लाख 91 हजार रुपए है संतोष सिंह की कलम से सोशियोलॉजी अर्थशास्त्री अपनी साफ सुथरी भाषा में सरल भाषा में छत्तीसगढ़ के लोगों को कुछ समझाने की कोशिश किया गया है | सरल हिंदी भाषा में|
4 साल बाद सोना चांदी धड़ाम, सोना 96 हजार रुपए तोला वहीं चांदी के दाम भी गिरे
Previous Articleछत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का प्रभाव अब भी बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है।
Next Article दर्री डेम मे मिला युवक का शव, 3 दिन से था लापता
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

