दिव्या न्यूज़ :-कोरबा में वर्षाकाल 2026 को देखते हुए मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बांगो जलाशय में पानी तेजी से बढ़ रहा है। आज की स्थिति में जलाशय का जलभराव 354.61 मीटर यानी 71.67 प्रतिशत हो चुका है। जलस्तर 359.66 मीटर तक पहुंचते ही बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है
।विभाग ने हसदेव नदी किनारे बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों और कार्यरत संस्थाओं को सतर्क किया है। नदी के किनारे स्थापित खनिज खदान, औद्योगिक इकाइयां, ठेकेदारों और अन्य संस्थानों को अपनी चल-अचल परिसंपत्तियां सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि अचानक बाढ़ से होने वाली किसी भी क्षति के लिए जल संसाधन विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।बाढ़ की संभावना वाले गांवों में चेतावनी की मुनादी कराने को भी कहा गया है। संभावित प्रभावित गांवों में बांगो, चर्रा, पोड़ी उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल हैं।
pकार्यपालन अभियंता ने बताया कि अभी जलाशय से विद्युत संयंत्रों में पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।1जून से 21 जुलाई तक कोरबा जिले में 409.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार सबसे अधिक वर्षा दर्री में 539.5 एमएम और सबसे कम करतला में 267.1 एमएम रिकॉर्ड की गई। दीपका 452 एमएम, पाली 480.2 एमएम, पसान 467.3 एमएम, कटघोरा और पोड़ीउपरोड़ा में 439 एमएम वर्षा हुई है।
बांगो बांध में जलस्तर 71.67% पहुंचा, 359.66 मीटर पर खुलेंगे गेट, परिसंपत्तियां हटाने के निर्देश
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

