दिव्या न्यूज़ :-कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाखोखरा गांव में एक छह वर्षीय बच्ची को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसान, आमाखोखरा गांव में किरण सिंह का परिवार निवास करता है। पति-पत्नी और दो बच्चे हैं। किरण रोजी मजदूरी का काम करता है। रात को परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। छह साल की मासूम सान्वी अपने पिता के साथ सोई हुई थी। वहीं, उसकी पत्नी और एक मासूम बच्चा अलग सोए हुए थे। रात लगभग 1 बजे सान्वी को जहरीले करैत ने डस लिया। जिससे वह चिल्लाते हुए बिस्तर से उठी, इसके बाद हड़कंप मच गया।कुछ देर के लिए परिजनों को लगा कि मौसमी कीड़ा ने काटा होगा। लेकिन लक्षण सांप के काटने के नजर आए। तत्काल उसे कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे उसकी हालत बिगड़ रही थी डॉक्टर ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोरबा में छह वर्षीय बच्ची को करैत ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

