प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में युवक-युवती समेत कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। कार चला रहे युवक की उम्र नाबालिग बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कार सवार नशे की हालत में थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत पुष्टि सामने नहीं आई है। हादसे के बाद कार के अंदर बैठे युवक-युवती का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले एक ऑटो से जा भिड़ी और इसके बाद सड़क किनारे फुटपाथ पर चढ़ गई। कार की रफ्तार और अचानक हुई टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और आसपास मौजूद कई लोग समय रहते बच निकले। टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद लोगों से भिड़े कार सवार
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने कार सवारों से हादसे को लेकर सवाल-जवाब किए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद के दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने कार में सवार युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच कार में मौजूद युवती भी बाहर आ गई और युवक के पक्ष में स्थानीय लोगों से बहस करने लगी। विवाद बढ़ने पर युवती के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑटो चालक ने नहीं दी शिकायत
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के बावजूद ऑटो चालक ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपये का चालान किया है।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सिरगिट्टी इलाके की इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दुर्घटनाग्रस्त कार सड़क किनारे दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में स्थानीय लोगों और कार सवारों के बीच मारपीट होती नजर आ रही है। फिलहाल हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
बिलासपुर के सीरगिट्टी
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
