छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत केस दर्ज किया गया है पुलिस शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों, सोशल मीडिया पोस्ट और उनसे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी। इस दौरान संबंधित डिजिटल सामग्री और उसके प्रसारण से जुड़े पहलुओं को देखा जायेगा।छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता उज्जवल दीपक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र में कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर की ओर से धमतरी जिले के कुरुद में 22 मार्च 2026 को हुए ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के दौरान बीजेपी का ध्वज फहराए जाने के फोटो एवं वीडियो को 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। उक्त हैंडल्स ने झूठा दावा करते हुए कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज की जगह पार्टी का झंडा फहराया है। इस पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस पर वायरल किया गया। इससे जनता के बीच भ्रम, राजनीतिक तनाव और अशांति फैलाने की आशंका है।फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बीजेपी ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एवं संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इस प्रकार की भ्रामक सामग्री को तुरंत हटाने और संबंधित हैंडल्स पर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस के अनुसार, शिकायत में सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए कथित आपत्तिजनक और विवादित प्रचार-प्रसार को लेकर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया है कि संबंधित पोस्ट और बयानों के जरिए ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, जिससे सामाजिक स्तर पर भ्रम और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।इन्होंने दर्ज कराई FIR
प्रतिनिधि मण्डल में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक, डॉ. किरण बघेल, राजीव चक्रवर्ती, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राहुल राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल राव, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी वासु शर्मा शामिल रहे।
कांग्रेस नेत्री सुप्रिया और नेहा राठौर पर बीजेपी ने दर्ज कराई FIR; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप
Previous Articleबिलासपुर के सीरगिट्टी
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

