बुकिंग के बहाने बुलाकर कार-नकद लूटे, आंख में स्प्रे डालकर पेड़ से बांधा, कार के साथ आरोपी गिरफ्तार
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा बुकिंग के बहाने ढपढप बुलाकर घुड़देवा निवासी संजय कुमार केंवट से तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। कोरबा बुकिंग के बहाने ढपढप बुलाकर घुड़देवा निवासी संजय कुमार केंवट से तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर पेड़ से बांध दिया और स्कॉर्पियो CG 12 BN 9335, मोबाइल, 6 हजार नगद, स्मार्टवॉच समेत 17 लाख का सामान लूट ले गए। बांकीमोंगरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो बरामद कर ली है।प्रार्थी संजय केंवट ने बताया कि 01.06.2026 को अज्ञात नंबर 9302271305 से फोन आया। बुकिंग में ढपढप से सिहोर मध्यप्रदेश जाना बताया। 02 जून को फिर फोन कर कहा कि आज दोस्त नहीं आ पाए, कल जाएंगे। 03 जून सुबह 4 बजे फोन कर रात 8:30 बजे निकलने और 2000 एडवांस डालने को कहा। 1500 रुपये फोन-पे करने के बाद रात 8:53 बजे 7 लोगों के साथ ढपढप मोड़ बुलाया।रात 9:30 बजे संजय स्कॉर्पियो लेकर ढपढप मोड़ पहुंचा। दो मिनट बाद होंडा साइन बाइक से तीन युवक आए। दो स्कॉर्पियो में बैठ गए। एक बाइक से आगे-आगे ले गया। सुनसान जगह रोककर बाइक सवार ने गेट खोलकर आंखों में मिर्च स्प्रे डाल दिया। पीछे बैठे दो युवकों ने ड्राइवर सीट से खींचकर मारपीट की। मोबाइल-फोनपे का पासवर्ड खुलवाया। बदमाशों ने संजय को बीच सीट में दबाकर आधा घंटा घुमाया, फिर जंगल में पेड़ से बांध दिया। पूछा- “गाड़ी चाहिए या जिंदा रहना है?” संजय ने कहा- “जिंदा रहना है।” इसके बाद स्कॉर्पियो, रियलमी मोबाइल, 6 हजार नगद, कागजात, स्मार्टवॉच, एयरबड लूटकर भाग गए। बाइक वहीं छोड़ गए। संजय हाथ छुड़ाकर रेल पटरी के सहारे पुरेना पहुंचा और परिजनों को सूचना दी।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


04.06.2026 को संजय ने थाना बांकीमोंगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नाकेबंदी की। रात 11:06 बजे चोटिया टोल बेरियर पर लूटी गई स्कॉर्पियो पकड़ी गई। आरोपी अरविंद कुमार पाल और पंकज पाल निवासी गढ़वा झारखंड गिरफ्तार हुए। दोनों ने कोरबा से लूटकर सूरजपुर ले जाना कबूला। 17 लाख की स्कॉर्पियो और मोबाइल बरामद किया गया। संजय ने बताया कि तीनों 20-25 साल के थे। दो पतले, एक मोटा। साफी से मुंह बांधे थे, छत्तीसगढ़ी बोल रहे थे। आपस में अंबिकापुर या रायपुर जाने की बात कर रहे थे। पुलिस ने धारा 309(6), 127(2), 127(6), 3(5), 61(2)(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।