एक्टिवा की डिग्गी से 21 पाव शराब जब्त, पुलिस ने 26 वारंटी पकड़े, दुकान से अधिक मात्रा में मिली शराब
दिव्या न्यूज़ :-मानिकपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। आरोपी अतुल गुप्ता पिता स्व. हरीश चंद्र गुप्ता, निवासी झोपड़ीपारा पम्प हाउस चौकी सीएसईबी, एक्टिवा की डिग्गी में शराब रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ा।मानिकपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। आरोपी अतुल गुप्ता पिता स्व. हरीश चंद्र गुप्ता, निवासी झोपड़ीपारा पम्प हाउस चौकी सीएसईबी, एक्टिवा की डिग्गी में शराब रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ा।बताया जा रहा है कि आरोपी अतुल शराब दुकान खुलने से पहले और बंद होने के बाद अधिक दामों पर शराब बेचता था। जरूरत मंद शराबी उससे महंगे रेट पर शराब खरीदते थे। मानिकपुर पुलिस ने इससे पहले भी गुरु घासीदास चौक के पास एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा था।सवाल उठ रहा है कि जब एक व्यक्ति को शराब दुकान से इतनी अधिक मात्रा में शराब देने का नियम नहीं है तो दुकानदार उसे इतनी भारी मात्रा में शराब कैसे दे देते हैं। इस पर जांच कर कार्रवाई की जरूरत है।कोरबा पुलिस ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखी है।
गिरफ्तार सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस ने सतत निगरानी कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन्हें पकड़ा। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों, फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलता रहेगा
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार 05 स्थायी वारंटी और 21 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 26 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
