रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने पर विवाद, नवविवाहित पति-पत्नी ने खाया जहर, समय रहते बची जान
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा के केराकछार गांव में मामूली विवाद के बाद नवविवाहित पति-पत्नी ने कथित तौर पर जहर खा लिया। समय पर अस्पताल पहुंचाने से दोनों की जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मामूली घरेलू विवाद के बाद एक नवविवाहित दंपती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। चिकित्सकों के अनुसार अब दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत केराकछार गांव का है, जहां 23 वर्षीय अकील सिंह गांव में आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। उसकी पत्नी 21 वर्षीय किरण सिंह ने भी साथ चलने की इच्छा जताई, लेकिन अकील के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रात को घर लौटने के बाद अगले दिन इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ।
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


