दिव्या न्यूज़ :-मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने कानून को हाथ में लिया। उन्होंने बाइक चोरी के एक आरोपी को तालिबानी सजा दी। युवक को अर्धनग्न कर विद्युत पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की जिम्मेदारी कामथेन कंपनी के पास है। रात्रि पाली में सुरक्षाकर्मी राजेंद्र पटेल की बाइक चोरी हो गई थी। वाहन चालक उत्तम ने रात करीब 11.45 बजे दो युवकों को बाइक ले जाते देखा। सुरक्षाकर्मियों ने पीछा कर विशाल सागर को पकड़ा। नियमानुसार उसे सिविल लाइन थाना सौंपना था, पर सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल परिसर में बेरहमी से पीटा। आरोपी माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अस्पताल पुलिस चौकी की सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। दूसरे दिन सुरक्षाकर्मी ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने विशाल सागर के खिलाफ कार्रवाई की। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल 
अस्पताल में लाखों रुपये खर्च कर बाउंसर तैनात हैं। इसके बावजूद आए दिन चोरी और हंगामे की घटनाएं हो रही हैं। इससे सुरक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता केके सहारे ने कहा कि सुरक्षा एजेंसी को नियमानुसार कार्य करना चाहिए। घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।पुलिस की जांच और आरोपी का कबूलनामा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मारपीट की पुष्टि होने पर जांच कर कार्रवाई होगी। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी विशाल सागर ने कई चोरियां कबूल की हैं। बाइक मालिक शिकायत दर्ज कराने दोपहर बाद पहुंचा, तब कार्रवाई पूरी हो सकी। वायरल वीडियो में लोग आरोपी को सबक सिखाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और एजेंसी की भूमिका चर्चा में है।
बाइक चोर को नंगा कर सुरक्षाकर्मियों ने पीटा, चिल्लाते हुए मांगते रहे माफी, तालिबानी सजा
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

