दिव्या न्यूज़ :-कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी पहाड़ पर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी 4 साल के बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। इससे परेशान पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। मंदिर दर्शन करने पहुंचे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी पहाड़ पर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी 4 साल के बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। इससे परेशान पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। मंदिर दर्शन करने पहुंचे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पहचान 32 वर्षीय सिमरन कुमार सांडे के रूप में हुई है। वह उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी ग्राम जर्वे का निवासी था। परिजनों के मुताबिक सिमरन कल शाम 7 बजे बाइक से घर से निकला था।शनिवार की रातभर वापस नहीं लौटा। अगली सुबह मड़वारानी पहाड़ के ऊपर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली।मृतक की पहचान 32 वर्षीय सिमरन कुमार सांडे के रूप में हुई है। वह उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी ग्राम जर्वे का निवासी था। परिजनों के मुताबिक सिमरन कल शाम 7 बजे बाइक से घर से निकला था।शनिवार की रातभर वापस नहीं लौटा। अगली सुबह मड़वारानी पहाड़ के ऊपर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली।आज सुबह मड़वारानी मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की नजर पहाड़ पर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। लोगों ने तुरंत उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उरगा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद जर्वे गांव में शोक की लहर है। 4 साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। ग्रामीणों का कहना है कि सिमरन मिलनसार स्वभाव का था। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद वह गुमसुम रहने लगा था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पत्नी से विवाद के बाद पति ने मड़वारानी पहाड़ पर लगाई फांसी, 4 साल के बेटे को लेकर मायके चली गई थी पत्नी
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

