दिव्या न्यूज़ 18:- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(UPPCS)2024 का अंतिम परिणाम रविवार रात करीब 12 :30बजे घोषित किया गया| इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जनपद धाता विकास खंड के भूरचूनी गांव निवासी शुभम सिंह ने प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है| शुभम सिंह राकेश कुमार सिंह के पुत्र हैं | उनकी इस शानदार सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है | शुभम की प्रारंभिक शिक्षा धाता स्थित चौधरी रामचंद्र सिंह गुलजार सिंह प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 तक हुई | इसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जवाहर नवोदय विद्यालय बिंदकी, फतेहपुर मैं कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई पूरी की| इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(IIT) धनबाद से वर्ष 2017 से 2021 के बीच इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की| इसके उपरांत उन्होंने दिल्ली में रहकर यूपीपीसीएस परीक्षा की तैयारी की| और अपने पहले ही प्रयास में यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की| शुभम के पिता राकेश कुमार सिंह एक किसान हैं | जबकि उनकी माता सुमन सिंह ग्रहणी है | सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी | एक माध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले शुभम कि यें उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई| शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया है| उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है|




