विज्ञापन,,,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए उपभोक्ता अब रियल टाइम में बिजली खपत की निगरानी कर रहे हैं, जिससे बिजली बचत और पारदर्शी बिलिंग को बढ़ावा मिल रहा है।छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए बिजली खपत की निगरानी का प्रभावी माध्यम बन रही है। अब उपभोक्ता मोबाइल पर रियल टाइम में अपनी बिजली खपत देख पा रहे हैं, जिससे अनावश्यक बिजली उपयोग पर नियंत्रण आसान हुआ है। स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए बिजली बिल की पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ उपभोक्ताओं में बिजली बचत के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
रियल टाइम मॉनिटरिंग से आसान हुई बिजली बचत
स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता हर 30 मिनट में अपनी बिजली खपत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ‘मोर बिजली’ मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे यह पता लगाया जा सकता है कि किस समय कितनी बिजली खर्च हुई और कौन से उपकरण अधिक बिजली की खपत कर रहे हैं। इससे उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार बिजली उपयोग को नियंत्रित कर रहे हैं।
सटीक रीडिंग और पारदर्शी बिलिंग का भरोसा उपभोक्ताओं का अनुभव: खपत पर बनी रहती है नजर
रायगढ़ निवासी मोहन सोनी बताते हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद वे मोबाइल ऐप के माध्यम से कभी भी अपनी बिजली खपत और मीटर रीडिंग देख सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में आसानी होती है कि कब बिजली की खपत अधिक हुई और किस प्रकार इसे नियंत्रित किया जा सकता है।वहीं राजनांदगांव के संजय तेजवानी का कहना है कि स्मार्ट मीटर के जरिए उन्हें प्रतिदिन की बिजली खपत का रिकॉर्ड मिलता है। किसी भी उपकरण के उपयोग से होने वाली बिजली खपत का अनुमान लगाना आसान हो गया है, जिससे वे बिजली बचत की बेहतर योजना बना पा रहे हैं।डेटा ने भी दिखाया बिजली खपत में कमी
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के विश्लेषण के अनुसार मौसम सामान्य होने और उपभोक्ताओं द्वारा बिजली उपयोग पर निगरानी बढ़ाने के बाद कई शहरों में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। रायपुर में जून की तुलना में जुलाई के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं की कुल बिजली खपत में लगभग 28 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई। वहीं 400 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की खपत में लगभग 44 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसी तरह दुर्ग और बिलासपुर में भी बिजली उपयोग में उल्लेखनीय कमी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। विभाग का यह भी कहना है कि यदि किसी उपभोक्ता को बिलिंग संबंधी कोई समस्या आती है तो शिकायत मिलने पर उसका परीक्षण कर आवश्यक सुधार किया जाता है।बिजली बचत की आदत बना रहे हैं उपभोक्ता
विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली बचत केवल नई तकनीक से नहीं बल्कि उपभोक्ताओं की जागरूकता से भी संभव है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से मिलने वाली नियमित जानकारी लोगों को अनावश्यक बिजली उपयोग कम करने के लिए प्रेरित कर रही है। कमरे से निकलते समय स्विच बंद करना, एसी और अन्य उपकरणों का सीमित उपयोग तथा नियमित खपत की निगरानी जैसी छोटी आदतें बिजली बिल कम करने में मददगार साबित हो रही हैं।
छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर ने बढ़ाइ पारदर्शिता
Previous Articleपियक्कड़ों पर रायपुर पुलिस की शक्ति, ड्रंक एंड ड्राइव में 3957 करवाई, सार्वजनिक स्थानों पर रोज पकड़े जा रहे 25 शराबी
Next Article विज्ञापन
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

