दिव्या न्यूज़ 18:-यह घटना मोरगा चौकी क्षेत्र की है मोरगा के मदनपुर घाट पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया| और कंटेनर 30 फीट नीचे खाई पर जा गिरा इस हादसे में चालक को चोटे आई | वहां के स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया | कंटेनर वहां आंध्र प्रदेश से आठ नई कारों को अंबिकापुर महामाया ऑटो सेंटर ला रहा था | कंटेनर के खाई में गिरते ही वाहन एक दूसरे पर चढ़ गई एवं क्षतिग्रस्त हो गई| घटना की सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस घटनास्थल पहुंची एवं घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया| क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के माध्यम से बाहर निकलवाया एवं आवागमन की व्यवस्था संभाली| हादसे के कारण की जांच की जा रही है| मदनपुर घाट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं| इस घाट पर खतरनाक मोड़ व तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं| यहां के स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की शिकायत की गई है| एवं संकेतक बोर्ड लगाने की अपील की है|
आठ नई कारों से लदा कंटेनर खाई में गिरा, चालक घायल
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

