दिव्या न्यूज़ :-कोरबा में बुधवार 6बजे लगभग तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर हादसे का कारण बनी। CSEB चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया और वाहन सड़क पर कई बार पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना दोपहर के समय की है। कोहड़िया मार्ग पर तेज गति से जा रही कार अचानक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार उछलकर सड़क पर उल्टी पलट गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।कार में कुल तीन युवक सवार थे, जिनकी उम्र 17 से 18 साल बताई जा रही है। तीनों नाबालिग थे और तेज गति से वाहन चला रहे थे। गनीमत रही कि सीट बेल्ट और एयरबैग के कारण तीनों बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद तीनों युवक घबराए हुए थे
और स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी पिलाकर ढांढस बंधाया। हादसे की सूचना मिलते ही CSEB चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और कार को सड़क से हटवाया। तीनों युवकों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।हादसे के बाद कोहड़िया मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों की भीड़ जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। टूटा हुआ पहिया और क्षतिग्रस्त कार सड़क पर पड़ी थी, जिसे क्रेन की मदद से हटाया गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि नाबालिग बच्चे बिना लाइसेंस और बिना परिजनों की जानकारी के तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने पुलिस और अभिभावकों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न सौंपे और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीनों युवकों को परिजनों के हवाले किया गया है और उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया है।
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,पहिया टूटकर अलग गिरा, तीन नाबालिग बाल-बाल बचे
Previous Articleछत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से बिजली बिल को लेकर होगा बड़ा बदलाव, घरेलू उपभोक्ताओं को झटका; बस लेट पेमेंट में मिलेगी राहत
Next Article Next Post
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

