सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
दिव्या न्यूज़ :-घर में ताला लगा देख चोरों ने सिंचाई कॉलोनी के एक क्वार्टर को निशाना बनाया और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित सिंचाई कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित भारतलाल साहू सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं और सिंचाई कॉलोनी में बने क्वार्टर में रहते हैं। घटना के समय वे किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।
Previous Articleबाइपास पर आठ जुआरियों को दबोचा, सभी निकले ड्राइवर; कैश जब्त
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


सूने मकान में ताला देखकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।भारतलाल साहू ने बताया कि शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर वे घर पहुंचे। वहां मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, करीब 30 से 35 हजार रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब दो से ढाई लाख रुपये है।सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से कोरबा जिले में चोरी और लूट की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। उनका आरोप है कि सूने मकानों और दुकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है तथा रात के समय गश्त में कमी के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।पीड़ित भारत लाल साहू ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।