दिव्या न्यूज़ :-मानिकपुर चौकी पुलिस ने बुधवारी बाईपास मार्ग पर स्थित एक वाहन स्टैंड पर छापा मारा। यहां वाहन स्टैंड की आड़ में खुलेआम जुए का फड़ सजाया जा रहा था। पुलिस ने जुआ खेलते आठ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को यह कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जुआरी सड़क किनारे वाहन स्टैंड के पास ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए सभी आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं।वे खाली समय में जुआ खेलने के लिए यहां इकट्ठा होते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 18 हजार रुपये नकदी जब्त किए। कई मोबाइल फोन, ताश की गड्डी और अन्य जुआ सामग्री भी बरामद की गई।वाहन स्टैंड के आसपास शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल गिलास भी मिले। इससे जुए के साथ-साथ शराबखोरी की आशंका जताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में जलील आलम (34 वर्ष, निवासी आरक्षी लाइन मानिकपुर), रहीम (26 वर्ष, निवासी पथरीपारा रामपुर कोरबा) शामिल हैं। साहिल अली (31 वर्ष, निवासी गामलीला मोहारा छडामार कोरबा) और आनंद विश्वकर्मा (34 वर्षनिवासी धर्मौपारा छडामार कोरबा) भी गिरफ्तार हुए। गजेंद्र साहू (38 वर्ष, निवासी संतपार मार्ग कोतवाली), अमीक अहमद (48 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन रामलीला ग्राउंड), मोहम्मद आलम (32 वर्ष, निवासी धुंआधार पारा कोरबा) और साबिर (35 वर्ष, निवासी संतोषी कुटी छडामार, थाना कोतवाली कोरबा) भी पकड़े गए।मानिकपुर चौकी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवारी बाईपास स्थित वाहन स्टैंड के पास दबिश दी गई थी। उन्होंने कहा कि मौके से आठ जुआरियों को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बाइपास पर आठ जुआरियों को दबोचा, सभी निकले ड्राइवर; कैश जब्त
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

