दिव्य न्यूज़ 18:-पुलिस ने अधिवक्ता के घर करीब एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग आठ लाख रुपये का चोरी किया गया सामान बरामद किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया रानी हार सेट, झुमका, सोने की चेन, पायल, 3000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। कुल आठ लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित खांडे का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। कटघोरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। कटघोरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।