गालीबाज ऑडियो से मचा बवाल: जांजगीर में ईई पर लगे आरोप, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बैठाई बैठक
दिव्य न्यूज़ 18:-जांजगीर..जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस ऑडियो ने प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी है। ऑडियो में कथित तौर पर अधिकारी अपने ही चालक से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं, जिसमें गाली-गलौज के साथ-साथ दबाव और धमकी का स्वर भी साफ झलकता है।
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान चालक को दंतेवाड़ा ट्रांसफर कराने की धमकी दी गई, जो इस पूरे मामले को और गंभीर बना देती है। इतना ही नहीं, ऑडियो में संबंधित एसडीएम के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणियां और जिले के कलेक्टर के प्रति हल्की भाषा का इस्तेमाल सुनाई देता है। यदि यह ऑडियो सही पाया जाता है, तो यह केवल व्यक्तिगत आचरण का मामला नहीं बल्कि प्रशासनिक अनुशासन और पद की गरिमा के उल्लंघन का गंभीर उदाहरण माना जाएगा।
