दिव्य न्यूज़ 18:-रायपुर: प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी (CG Heatwaves) के बीच जनगणना ड्यूटी (Cencsus Teachers Duty) को लेकर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और हीट वेव की चेतावनी जारी है। ऐसे हालात में शिक्षकों का कहना है कि घर-घर जाकर सर्वे करना न केवल कठिन है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है
मई के बजाय जून से शुरू करने की मांग
शिक्षक नेताओं ने जनगणना कार्य को मई के बजाय जून से शुरू करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि मई-जून प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी वाले महीने होते हैं। इसी समय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहता है, ऐसे में शिक्षकों को फील्ड ड्यूटी पर भेजना उचित नहीं है। उनका आरोप है कि सरकार छुट्टियों का उपयोग कर उनसे जबरन काम करा रही है।
33 बिंदुओं पर ली जाएगी जानकारी
जनगणना के दौरान कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें मकान की स्थिति, उसका उपयोग (रहवासी या व्यवसायिक), निर्माण की गुणवत्ता (कच्चा या पक्का), परिवारों की संख्या और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।
साथ ही इन सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी ली जाएगी:
-
पेयजल की उपलब्धता
-
शौचालय की स्थिति
-
बिजली कनेक्शन
-
कुकिंग फ्यूल
-
इंटरनेट सुविधा
-
टीवी और रेडियो की उपलब्धता

