दिव्य न्यूज़ 18:-प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने के बाद क्रिकेट की दुनिया से नाता जोड़ा। पंजाब किंग्स टीम की मालकिन प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर दिए। प्रीति जिंटा फिल्मी दुनिया से ज्यादा क्रिकेट वर्ल्ड में एक्टिव हैं। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम की मालकिल हैं। अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए इन दिनों भी वह आईपीएल में अक्सर नजर आती हैं। हाल ही में फैंस से भी सोशल मीडिया के जरिए प्रीति जिंटा रूबरू हुईं। उन्होंने फैंस को सवाल बेबाकी से पूछने के लिए कहा और मजेदार जवाब भी दिए। इन दौरान प्रीति जिंटा ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताया, साथ अपने फेवरेट एक्टर का जिक्र भी किया। फिल्मों में नजर आएंगी प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा से फैन ने पूछा कि उन्हें क्रिकेट और फिल्मों में से किसी एक को चुनना पड़ा तो वह किसका चुनाव करेंगी। इस पर प्रीति जवाब देती हैं, ‘मैंने 18 साल पहले क्रिकेट को चुना था। इस साल दो फिल्मों में नजर आऊंगी। मैं सनी देओल के साथ एक फिल्म कर रही हूं। यह 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।’ फेवरेट एक्टर का नाम सुनकर चौंके फैंस
एक फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा कि उनका फेवरेट एक्टर कौन है? इस सवाल के जवाब में प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘मैंने ‘फर्ज’ फिल्म के सेट पर दारा सिंह जी को देखा था। मैं उन्हें देखती ही रह गई थी। मेरी दादी बचपन में हमें रामायण दिखाती थीं। बाद में मुझे पता चला कि हनुमान जी का रोल दारा सिंह ने निभाया था। वह मेरे पसंदीदा एक्टर रहे हैं।’
क्रिकेट की पिच छोड़कर फिर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी प्रीति जिंटा, शाहरुख-सलमान नहीं यह एक्टर था फेवरेट?
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

