ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाएं सोलर प्लांट: पद्मिनी
दिव्य न्यूज़ 18:-सारंगगढ़ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में हुई।
Previous ArticlePrevious Post
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


बैठक में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, विद्युत विभाग के अधिकारी प्रकाश महानंदा, बैंक अधिकारी और पंजीकृत वेंडर मौजूद रहे। कलेक्टर ने जिले में योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए वेंडर और बैंक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए।
साथ ही बैंक और वेंडर के बीच बेहतर समन्वय बनाकर हितग्राहियों की प्रक्रिया आसान करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि योजना के तहत 1 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर 60 हजार रुपए की लागत आती है, जिसमें केंद्र सरकार 30 हजार और राज्य सरकार 15 हजार रुपए अनुदान देगी। हितग्राही को केवल 15 हजार खुद वहन करना होगा। इसी तरह 2 किलोवाट संयंत्र पर कुल 1.20 लाख रुपए लागत में 90 हजार रुपए तक अनुदान मिलेगा। वहीं 3 किलोवाट प्लांट पर कुल 1.80 लाख में 1.08 लाख तक सब्सिडी दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे बिजली बिल में कमी आएगी और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
कांटेक्ट no 9589496907