रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
