स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम, समझौते के बाद खत्म हुआ हंगामा
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा में सेंट जेवियर स्कूल की बस की टक्कर से घायल हुए एक बुजुर्ग की मौत के बाद रविशंकर नगर मुख्य मार्ग पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।कोरबा में सेंट जेवियर स्कूल की बस की टक्कर से घायल हुए एक बुजुर्ग की मौत के बाद रविशंकर नगर मुख्य मार्ग पर जमकर हंगामा हुआ।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।जानकारी के अनुसार सेंट जेवियर स्कूल की बस चालक पर आरोप है कि वह शराब के नशे में बस चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को रविशंकर नगर मुख्य मार्ग पर रखकर आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग शुरू कर दी।
चक्काजाम के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।परिजनों को मनाने के लिए तहसीलदार, सीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से काफी देर तक बातचीत की और उन्हें कानूनी कार्रवाई के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लंबी वार्ता के बाद आखिरकार प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और परिजनों के बीच सहमति बनी। पुलिस ने बताया कि घायल भोकलो राम साहू रविशंकर का रहने वाला था जिसकी मौत हो गई है आगे की कार्यवाही की जा रही है।समझौते के अनुसार स्कूल प्रबंधन मृतक के उपचार का पूरा खर्च वहन करेगा और परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगा। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने को तैयार हुए और चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने घटना में शामिल स्कूल बस को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद अभिभावकों और आम नागरिकों ने स्कूल बसों के चालकों की जांच और सख्त निगरानी की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।