दिव्या न्यूज़ :- कोरबा छत्तीसगढ़ की 10 वर्षीय प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगना विशिष्टा श्रीवास्तव ने अखिल नटराजन अंतर सांस्कृतिक संघ (ANASS) इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड परफार्मिंग आर्ट कांटेस्ट मैं कत्थक शास्त्रीय नृत्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है
| यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित की गई थी| जिसमें प्रतियोगिता की प्रस्तुति 7 जून को की गई | जिसमें विशिष्टा ने अपनी प्रस्तुति भाव भंगीमाओ और कत्थक की प्रभावशाली अभिव्यक्ति के बल पर विशिष्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही की छत्तीसगढ़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली विशिष्टा श्रीवास्तव एकमात्र प्रतिभागी थी| उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया| एवं छत्तीसगढ़ व पूरे देश का नाम रोशन किया| यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि समूचे कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है |
विशिष्टा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपनी दीदी आशिता श्रीवास्तव एवं गुरु को देती हैं | उनके पिता श्री विजय श्रीवास्तव एवं माता रितिका श्रीवास्तव तथा कथक गुरु श्रीमती प्रीति चंद्रा के निरंतर मार्गदर्शन प्रोत्साहन एवं परिवार के अटूट सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्राप्त यह उपलब्धि विशिष्टा की लगन मेहनत और समर्पण का परिणाम है उनकी यह सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों के लिए ही प्रेरणा स्रोत है|
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोरबा की 10 वर्षीय विशिष्टा श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

