भू-विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी
दिव्या न्यूज़ :-सोमवार को एसईसीएल मानिकपुर क्षेत्र के खदान विस्तार से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रोजगार और पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसईसीएल मानिकपुर प्रभावित ग्राम भू-विस्थापित समिति ने 20 जुलाई को महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है।समिति ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। इस समिति में मिलाई खुर्द, रापाघर्रा, कुदारी खार, दादर खुर्द सहित 10 गांवों के ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मानिकपुर खदान विस्तार के समय उनकी भूमि अधिग्रहीत की गई। यह उपजाऊ और सिंचाई युक्त भूमि नाला डायवर्सन के नाम पर ली गई थी। अब उनके मकान और खेती योग्य जमीन भी पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। रोजगार के नाम पर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले हैं। जमीन जाने के बाद ग्रामीणों के पास जीविका का कोई साधन नहीं बचा है। वर्षों से दिए जा रहे आश्वासन जमीनी स्तर पर पूरे नहीं हुए हैं।प्रमुख मांगें
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


छत्तीसगढ़ में SECL की खदानों में 90 फीसदी स्थानीय भू-विस्थापितों को रोजगार में आरक्षण मिले। ग्रामीणों ने कहा कि दादर खुर्द के करीब 100 किसानों की जमीन पौधारोपण के बदले रोजगार के वादे पर ली गई थी, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। समिति ने 15 दिनों में ठोस निर्णय न होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी कोरबा और मुख्य महाप्रबंधक कोरबा को भी भेजी गई है।