दिव्या न्यूज़ :-उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसामुड़ा में रविवार देर रात एक दुखद घटना हुई। नशे में धुत पति ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान 32 वर्षीय अगहन बाई धनवार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मड़वारानी गांव की निवासी थी। अगहन बाई पिछले कुछ दिनों से अपने पति परदेसी धनवार के साथ भैसामुड़ा में रह रही थी। दोनों रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात पति-पत्नी ने साथ में शराब पी थी। पार्टी के बाद बची हुई शराब अगहन बाई ने पी ली। इसी बात पर पति परदेसी को गुस्सा आ गया। नशे में परदेसी ने रात भर अगहन बाई को डंडे से पीटा। कमरे की चटाई और दीवारों पर खून के छींटे मिले।चीख-पुकार सुनकर एक बुजुर्ग बचाने पहुंचा, जिसे आरोपी ने उठाकर पटक दिया। डर के मारे बुजुर्ग वहां से भाग निकला। पिटाई के बाद अगहन बाई की मौत हो गई। आरोपी देर रात तक शव से लिपटा रहा। सोमवार सुबह उसने खुद गांव वालों को पत्नी की हत्या की जानकारी दी।ग्रामीणों की सूचना पर उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति परदेसी धनवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने शराब और गुस्से में हत्या करना स्वीकार किया है। नवीन पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
रात में नशेड़ी पति ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सुबह खुद जाकर पड़ोसियों को बताया सच
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

