विज्ञापन,,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-स्वतंत्रता दिवस की सुबह दर्री थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इंडियन आयल कारपोरेशन के गेट के सामने बदमाशों ने LPG गैस सिलिंडर से लदे ट्रक को रोककर सात भरे हुए गैस सिलेंडर लूट लिए। वारदात सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।चार से पांच नकाबपोश बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली स्कार्पियो से पहुंचे थे और ट्रक चालक को बंदूक दिखाकर धमकाने के बाद LPG सिलिंडर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इंडियन आयल कारपोरेशन से गैस सिलिंडर लेकर एक ट्रक बिरला की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ट्रक को रुकवाया।सभी बदमाशों ने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे। चालक जयपाल दास ने बताया कि सुबह करीब चार बजे के बीच वह लोडेड ट्रक के पास पहुंचा तो कुछ लोगों को ट्रक से सिलिंडर निकालते देखा। इसी दौरान एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर छोटी बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी।उसके पास तलवारनुमा हथियार भी था। चालक ने बताया कि घटना के दौरान गोली चलने जैसी आवाज भी सुनाई दी। बदमाशों को हथियारों से लैस देखकर चालक डर गया और वहां से अपने साथियों को घटना की जानकारी देने चला गया।कुछ देर बाद वापस लौटने पर ट्रक से सात भरे हुए गैस सिलिंडर गायब मिले। बदमाश सिलिंडर स्कार्पियो में लादकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है।
कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का खौफ ट्रक चालक की कनपटी पर कट्टा तान लूटे 7 LPG गैस सिलेंडर
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

