Solar Panel: आजकल लोग बढ़ते बिजली बिल से काफी परेशान रहते हैं. इसी वजह से अब वे पुराने तरीकों को छोड़कर तेजी से रूफटॉप सोलर सिस्टम की तरफ रुख कर रहे हैं. सरकार भी “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दे रही है. लेकिन यहां यह समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि घर के लिए 1kW, 2kW या 3kW में से कौन सा सोलर सिस्टम सही रहेगा. अगर आप गलत क्षमता वाला सिस्टम चुन लेते हैं, तो आपकी बिजली की जरूरत पूरी नहीं हो पाएगी. इसलिए सही सोलर सिस्टम का चुनाव करना बेहद जरूरी है, ताकि जरूरत के हिसाब से पर्याप्त बिजली मिल सके. क्या है ऑन-ग्रिड और ऑफ-ग्रिड सोलर ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम बिजली की मुख्य लाइन (ग्रिड) से जुड़ा होता है. इसमें बैटरी नहीं लगती और जो ज्यादा बिजली बनती है, वह सीधे ग्रिड में भेज दी जाती है. इसी वजह से इस सिस्टम पर सरकार की सब्सिडी भी मिलती है. वहीं ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम बैटरी के साथ आता है. इसमें बिजली स्टोर करके रखी जाती है, इसलिए यह उन जगहों के लिए अच्छा है जहां बिजली की समस्या रहती है. लेकिन यह सिस्टम महंगा होता है और इस पर सब्सिडी नहीं मिलती किसके लिए सही है 3kW सोलर सिस्टम अगर घर में एसी, गीजर, बड़ा फ्रिज, वॉटर पंप जैसे ज्यादा बिजली खपत वाले उपकरण रोजाना इस्तेमाल होते हैं, तो 3kW सोलर सिस्टम एक उपयुक्त विकल्प माना जाता है. इस क्षमता का सिस्टम भारी लोड को आसानी से संभाल सकता है और दिनभर में लगभग 12 से 15 यूनिट तक बिजली तैयार करता है. इसके अलावा 3kW या उससे अधिक क्षमता वाले सोलर सिस्टम पर सरकार की ओर से लगभग 78,000 रुपये तक की सब्सिडी भी दी जाती है.
जनिये आवेदन की प्रक्रिया
• सबसे पहले पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है.• फिर रूफटॉप सोलर के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना पड़ता है.• इसके बाद डिस्कॉम से मंजूरी लेनी होती है.• मंजूरी मिलने के बाद अधिकृत कंपनी से सोलर सिस्टम लगवाया जाता है.• इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटर लगाया जाता है और प्रक्रिया पूरी की जाती है.• अंत में सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.
