दिव्य न्यूज़ 18:-जांजगीर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगभग 5 साल के लंबे अंतराल के बाद ट्रैफिक सिग्नल पुन: शुरू तो कर दिए गए हैं, लेकिन फिलहाल इनसे आम जनता को अपेक्षित राहत नहीं मिली है।
सिग्नलों पर पुलिस की प्रत्यक्ष निगरानी न होने और कार्रवाई के अभाव में वाहन चालक रेड लाइट जंप कर रहे हैं। हालांकि, अब इस अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए राज्य परिवहन आयुक्त रायपुर द्वारा जिले के 12 संवेदनशील स्थानों पर हाई-टेक कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। जिले में इसकी शुरुआत में कचहरी चौक पर विशेष कैमरा लगाया जाएगा, जो सिग्नल जंप करने वाले या अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को स्वचालित रूप से ट्रेस कर लेगा। इसके बाद, यातायात पुलिस नियम तोड़ने वाले के मोबाइल पर फोटो, समय, लोकेशन सहित ई-चालान भेजेगी। स्पीड रडार कैमरे से रहेगी तेज रफ्तार वाहनों पर नजर शहर के साथ-साथ नेशनल हाईवे (एनएच) और स्टेट हाईवे की 11 जगहों पर भी अलग-अलग श्रेणियों के कैमरे इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इनमें कुछ स्थानों पर विशेष रूप से स्पीड रडार कैमरे लगाए जाएंगे। यदि कोई वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज चलता पाया गया, तो तत्काल उसके मोबाइल पर गति सीमा के उल्लंघन की जानकारी के साथ ई-चालान पहुंच जाएगा। ^शहर के प्रमुख चौक-चौराहों सहित अन्य 12 महत्वपूर्ण स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कचहरी चौक पर भी आधुनिक कैमरा लगाया जाएगा, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले या सिग्नल जंप करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित किया जा सके। इन कैमरों के जरिए नियम तोड़ने वालों के मोबाइल पर सीधे फोटो सहित ई-चालान भेजा जाएगा। निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज चलने वाले ओवर स्पीड वाहनों पर लगाम कसने के लिए भी कैमरे लगाए जाएंगे। उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात नेताजी चौक और लिंक रोड की ओर जाने वाली सड़कें अत्यंत संकरी हैं। यहां ग्रीन सिग्नल होने के बाद भी वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। सड़क संकरी होने के कारण शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक होने के कारण नेताजी चौक पर स्थिति और भी चिंताजनक है। शहर में कचहरी चौक व नेता जी चौक के पास सिग्नल चालू है। लेकिन शारदा चौक, बीटीआई चौक, खोखरा-केरा रोड चौक पर दबाव बढ़ रहा है। वर्तमान में अधिकांश चालक लाल बत्ती होने के बावजूद बिना रुके निकल जाते हैं। नियमों का यह खुला उल्लंघन न केवल अव्यवस्था बढ़ा रहा है। कैमरे लगाने संवेदनशील इलाकों का किया चयन अब तक यातायात पुलिस सड़कों पर चेक पॉइंट (बैरिकेड्स) लगाकर चालानी कार्रवाई करती थी, लेकिन अब इस कार्य में आधुनिक कैमरों की मदद ली जाएगी। विभाग ने उन स्थानों को विशेष रूप से चिह्नांकित किया है जहां दुर्घटनाओं की संभावना सबसे अधिक रहती है। ये हाईटेक कैमरे न केवल सिग्नल जंप को पकड़ेंगे, बल्कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को भी चिन्हित करेंगे। कैमरों के जरिए वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन की जाएगी।
कचहरी चौक पर भी आधुनिक कैमरा लगेगा
गाड़ियों के नंबर से मालिक को किया जाएगा ट्रेस यातायात नियमों के अनुसार स्टॉप लाइन क्रॉस करना, ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर आगे बढ़ना, तेज रफ्तार से वाहन चलाना, लेफ्ट साइड फ्री को जाम करना, सड़क पर गलत तरीके से गाड़ियों की पार्किंग के साथ ही मोबाइल पर बात करना, तीन सवारी सफर करने के साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चौक-चौराहों पर लगे कैमरे में कैद हो जाएंगे, जिनकी गाड़ियों के नंबर को ट्रेस कर मालिकों के मोबाइल पर ई-चालान भेजा जाएगा।