शराब के नशे में स्कूल बस चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने पकड़ा
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले में शराब पीकर वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सेंट जेवियर स्कूल की बस के चालक ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। आक्रोशित लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।कोरबा जिले में शराब पीकर वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सेंट जेवियर स्कूल की बस के चालक ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


घटना शुक्रवार देर शाम की है। आक्रोशित लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।जानकारी के अनुसार सेंट जेवियर स्कूल की बस क्रमांक CG 12 BM 6338 का चालक गोरे लाल बच्चों को घर छोड़ने के बाद स्कूल वापस लौट रहा था। इसी दौरान मानिकपुर क्षेत्र में उसने एक बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक शराब के नशे में धुत था और बस को लापरवाही से चला रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने शराब पीने की बात स्वीकार की। लोगों ने बस में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव का माहौल रहा।सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि स्कूल बस जैसे संवेदनशील वाहन में शराबी चालक को रखने से बच्चों और आम नागरिकों की जान खतरे में है। लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन को ऐसे चालकों पर नजर रखनी चाहिए और समय-समय पर उनका मेडिकल जांच कराना चाहिए।