दिव्या न्यूज़ 18:-कोरबा। डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर रायपुर के एलन इंस्टीट्यूट में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने पहुंचे कोरबा जिले के मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जिस योजना के तहत इन बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुनहरा भविष्य देने के उद्देश्य से DMF (जिला खनिज न्यास) फंड से रायपुर भेजा गया था, उसी योजना की लापरवाही अब उनकी पढ़ाई में बाधा बन गई है। संस्थान की फीस का भुगतान नहीं होने के कारण ALLEN इंस्टीट्यूट ने विद्यार्थियों की क्लास लेने से इनकार कर दिया है।
अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट पहुंच लगाई गुहार
पढ़ाई बाधित होने से परेशान अभिभावक गुरुवार को अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से DMF फंड के माध्यम से रायपुर स्थित एलन इंस्टीट्यूट भेजा गया था। फीस बकाया होने से संस्थान ने रोकी विद्यार्थियों की पढ़ाई
इसके लिए 26 मई 2025 को विद्यार्थियों को कलेक्ट्रेट से रवाना किया गया था। योजना का उद्देश्य आर्थिक और शैक्षणिक रूप से बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने को साकार करने में मदद करना था। हालांकि, संस्थान की फीस समय पर जमा नहीं होने के कारण अब विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर संस्थान ने क्लास लेने से मना कर दिया है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है आंदोलन और चक्काजाम की दी चेतावनी
अभिभावकों का कहना है कि, बच्चों को बड़े सपने दिखाकर रायपुर भेजा गया था, लेकिन अब फीस के अभाव में उनकी पढ़ाई ही रुक गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, जब तक संस्थान की पूरी फीस जमा नहीं होती, वे अपने बच्चों को वापस रायपुर नहीं भेजेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के साथ चक्काजाम भी करेंगे बाकी राशि भी जल्द होगी भुगतान
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का कहना है कि, एलन इंस्टीट्यूट में अब तक 2 लाख रुपये जमा कराए जा चुके हैं। शेष राशि का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। वहीं, अभिभावकों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, फीस भुगतान में देरी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
डॉक्टर इंजीनियर बनने भेजे थे रायपुर, फीस नहीं भरी गई तो बच्चों की पढ़ाई रोक दी गई, कलेक्ट्रेट पहुंचे अभिभावक
Previous Articleदेवभोग दूध के दाम बढे, अब 61 रुपए में मिलेगा 1 किलो का पैकेट
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

