दिव्या न्यूज़ :-जानकारी के अनुसार, शारदा विहार निवासी पंकज शर्मा ने रितेश श्रीवास के साथ मारपीट की। रितेश के पिता केदार श्रीवास की शारदा विहार मोड़ मुड़ापार में नाई की दुकान है। रितेश अपनी दुकान के सामने अपने पिता की दुकान पर गया हुआ था। पंकज शर्मा ने वहां पहुंचकर रितेश से अभद्र भाषा में बात की। रितेश के विरोध करने पर पंकज ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में रितेश के सिर पर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी को सरेआम मारपीट करते साफ देखा जा सकता है। पीड़ित ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिसकर्मी से भिड़ा बदमाश
मारपीट होते देख पास में रहने वाले पुलिसकर्मी रूपम राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन बदमाश पंकज शर्मा पुलिसकर्मी से भी भिड़ गया। उसने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस सरेआम घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पंकज शर्मा की हरकतों से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। उस पर पहले से ही कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वह अक्सर लोगों से विवाद और मारपीट करता रहता है। नशे में धुत होकर गाली-गलौज करना उसकी आदत बन गई है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शारदा विहार में बदमाश युवक का आतंक,नाई दुकान संचालक के बेटे से सरेआम मारपीट
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

