कोरबा: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं के नशा करने के दो अलग-अलग वीडियो सामने आने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। एक वीडियो में स्कूल के पीछे स्थित खंडहरनुमा जगह पर कुछ छात्र स्कूल की वर्दी में गांजा पीते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में दो छात्राएं एक सुनसान स्थान पर सिगरेट पीती और गाली-गलौज करती दिख रही हैं। दोनों वीडियो पाली विकासखंड के कोरबी धतूरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के हैं।मीडिया में प्रसारित छात्राओं के वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद ही इसे बनाया और इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो में दोनों छात्राएं सिगरेट पीते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही बातचीत के दौरान शराब का नशा करने की बात भी कहती सुनाई दे रही हैं।वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा। गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्राचार्य बलभद्र सिंह ने शाला प्रबंधन समिति और संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की बैठक बुलाई। इसमें अभिभावकों को दोनों वीडियो और बच्चों के व्यवहार की जानकारी दी गई। बैठक के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए गांजा पीते दिखे पांच छात्रों और सिगरेट पीती नजर आईं कक्षा नौवीं की दो छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) देने का नोटिस जारी किया गया है।प्राचार्य ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से दी है। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय ने इस घटनाक्रम से अभिज्ञता जताई है।
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
