विज्ञापन,,,,
दिव्या न्यूज़ :-सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डालना अब महंगा पड़ रहा है। कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड में बोलेरो वाहन पर खतरनाक स्टंट करते हुए शराब की बोतल लेकर रील बना रहे युवकों के खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली है।युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट था
मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित हेलीपैड का है। यहां कुछ युवक बीते दिनों बोलेरो वाहन CG 12 BK 5855 में सवार होकर पहुंचे थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वाहन चलते समय एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा है और उसके हाथ में शराब की बोतल भी है। स्टंटबाजी के दौरान कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। रील बनाने के बाद युवकों ने खुद ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया व वाहन भी जब्त
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। मानिकपुर चौकी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में पता चला कि वाहन चालक राहुल पटेल, पिता राकेश पटेल, सुभाष ब्लॉक शॉपिंग सेंटर के पीछे निवास करता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राहुल पटेल को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया। वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महज रील और व्यूज के लिए इस तरह का खतरनाक स्टंट कर रहे थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि इससे उनकी जान के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है।स्टंटबाजी की घटनाएं आ रहीं सामने
स्थानीय लोगों ने बताया कि हेलीपैड क्षेत्र में पहले भी कई बार इस तरह की स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खुले मैदान और कम आवाजाही की वजह से युवक यहां आकर वाहनों से रील बनाते हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बनता है। इस पूरे मामले पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि जिले में स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो पर भी पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
रील बनाने के लिए बोलेरो पर खतरनाक स्टंट, हाथ में शराब की बोतल; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चालक को दबोचा
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

