छत्तीसगढ़: कोरबा में युवक की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
दिव्य न्यूज़ 18:-रविवार की सुबह नवा बरपारा कोहड़िया में सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर युवक को घसीटने और खून के निशान मिले हैं। शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा था। सुबह राहगीरों ने लाश देखी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 37 वर्षीय बसंत पटेल के रूप में हुई है। वह जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के सोनसरी गांव का रहने वाला था। पिछले तीन साल से कोरबा के दुरपा सर्वमंगला बरमपुर में किराये के मकान में रह रहा था। बसंत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था। मृतक के दोस्त राकेश पटेल ने बताया कि बसंत शुक्रवार सुबह 8 बजे फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था। रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह फोन पर हत्या की जानकारी मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। बसंत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही वह छोटे भाई की शादी से गांव से कोरबा लौटा था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी गांव में ही हैं। पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में टीचर है।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

