CCTV में कैद चोर: घर की खिड़की से करते हैं चोरी, कॉलोनी में दहशत, लोग खिड़कियों-दरवाजे में लगा रहे करंट
दिव्य न्यूज़ 18:-सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोर ने घर की खिड़की से हाथ डालकर अंदर रखे पर्स और कपड़ों से नगदी समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।यह घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर राम जी असाटी के घर हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर खिड़की के पास खड़ा होकर अंदर रखे सामान को निशाना बना रहा है। चोर ने खिड़की किनारे रखे पर्स और कपड़ों में रखे 5 हजार रुपये नकद चुरा लिए। साथ ही पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज भी ले गया। पीड़ित राम जी असाटी ने बताया कि चोर पिछले दो दिनों से घर के आसपास घूमकर रेकी कर रहा था। सीसीटीवी में वह लगातार संदिग्ध अवस्था में मंडराते दिखा। तीसरे दिन मौका पाकर उसने खिड़की से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है। विज्ञापन :
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.



