BSNL यूजर्स को पूरे साल अपना नंबर रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने साल भर की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें कई बेनिफिट्स मिलते हैं।BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए साल भर चलने वाला प्लान हाल ही में पेश किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सरकारी कंपनी ने इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उतारा है, जो बार-बार अपना नंबर रिचार्ज नहीं कराना चाहते हैं। निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले BSNL का यह प्लान 1,200 रुपये तक सस्ता है।
365 दिन वाला सस्ता प्लान
BSNL ने अपने X हैंडल से इस प्रीपेड प्लान की जानकारी शेयर की है। भारत संचार निगम लिमिटेड की पोस्ट के मुताबिक, BSNL का यह प्रीपेड प्लान 2,799 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जाता है। इस तरह से यूजर्स को इसमें कुल 1095GB डेटा मिलता है।

