मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी 35 वर्षीय नसरीन डोकाडिया, आयशा डोकाडिया (16) और जैनब डोकाडिया (13) के रूप में हुई है. एक ही परिवार के चार लोगों की इस तरह मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है.मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रहा है.मिली जानकारी के अनुसार, डोकाडिया परिवार ने रात के खाने में बिरयानी खाई थी. इसके कुछ समय बाद परिवार के सदस्यों ने तरबूज भी खाया. लेकिन देर रात अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई.
पति-पत्नी, बच्चों की मौत
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी 35 वर्षीय नसरीन डोकाडिया, आयशा डोकाडिया (16) और जैनब डोकाडिया (13) के रूप में हुई है. एक ही परिवार के चार लोगों की इस तरह मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है.पुलिस के मुताबिक, मरने से पहले परिवार के एक सदस्य ने बताया था कि उन्होंने रात में बिरयानी और उसके बाद तरबूज खाया था. ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि जहर बिरयानी में था, तरबूज में या दोनों के एक साथ सेवन से कोई रिएक्शन हुआ.
बिरयानी या तरबूज में जहर
मुंबई पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जहर बिरयानी में था, तरबूज में या दोनों को साथ खाने से कोई रिएक्शन हुआ.
पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. खाने के नमूनों और तरबूज को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम किया जा चुका है, लेकिन मौत की असली वजह हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. एक हंसते-खेलते परिवार का इस तरह अचानक खत्म हो जाना लोगों को अंदर तक झकझोर गया है, वहीं प्रशासन भी अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर इस त्रासदी की असली वजह क्या थी.

