दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। गेंदराम द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए दो मंजिला व्यावसायिक भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार गेंदराम ने शासकीय भूमि पर नियमों का उल्लंघन करते हुए व्यावसायिक भवन का निर्माण करा लिया था। प्रशासन को शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई और नियमानुसार नोटिस जारी करने के बाद पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण हटाने का निर्णय लिया रविवार सुबह तहसील और नगर निगम की टीम जेसीबी, पोकलेन मशीन और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में दो मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग को ढहाने की कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। क्षेत्र में लगातार इस तरह की कार्रवाई होने से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि संबंधित भूमि पर शासकीय नियमों का उल्लंघन कर कब्जा किया गया था
। नियमानुसार जांच, नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी जहां-जहां अवैध निर्माण चिन्हित किए जाएंगे, वहां नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें हटाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी जमीन पर कब्जा न करें और निर्माण से पहले आवश्यक अनुमति व मानकों का पालन करें। सीतामढ़ी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन की इस मुहिम से शासकीय भूमि बचाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग ध्वस्त
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

