प्रदेश में 40 दिनों से जारी पटवारियों का आंदोलन सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और मांगों पर ठोस आश्वासन मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। खासकर नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और राजस्व प्रमाण-पत्रों के लिए परेशान हो रहे आम नागरिकों को राहत मिल सकती है।
बैठक में पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति मांगों के विभिन्न पहलुओं का परीक्षण कर शासन को अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा हड़ताल अवधि में पटवारियों के विरुद्ध की गई प्रशासनिक कार्रवाइयों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया j
